होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News Today: दिल्ली दौरे पर CM मोहन यादव, किसानों को राहत और OBC आरक्षण पर अहम अपडेट

MP News Today: दिल्ली दौरे पर CM मोहन यादव, किसानों को राहत और OBC आरक्षण पर अहम अपडेट

MP News Today: मध्यप्रदेश में गुरुवार का दिन राजनीति, प्रशासन, कृषि, न्यायिक मामलों और मौसम के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर रहेंगे, जहां कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे। वहीं किसानों को सरकार ने राहत देते हुए उड़द और मूंग की खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। दूसरी ओर OBC आरक्षण मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद फैसले का इंतजार है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नई दिल्ली में विभिन्न प्रशासनिक और संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस दौरान दतिया विधानसभा उपचुनाव और संगठनात्मक रणनीति को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हो सकता है। हालांकि आधिकारिक रूप से बैठक के एजेंडे की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

भोपाल के बोगदा पुल की ट्रैफिक व्यवस्था होगी बेहतर

राजधानी भोपाल के बोगदा पुल क्षेत्र में लगातार लगने वाले जाम को खत्म करने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। महापौर मालती राय ने समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। मेट्रो डायवर्जन मार्ग को व्यवस्थित किया जाएगा। बोगदा पुल क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम संयुक्त कार्रवाई करेंगे। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न होने देने के निर्देश दिए गए हैं।

उड़द और मूंग उत्पादक किसानों को बड़ी राहत

प्रदेश सरकार ने किसानों की मांग को देखते हुए उड़द और मूंग की सरकारी खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब 20 अगस्त तक खरीदी होगी। स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि भी 20 अगस्त तक बढ़ाई गई। प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत किसानों को अतिरिक्त समय मिलेगा। देर से उपार्जन कराने वाले किसानों को भी राहत मिलेगी। कृषि विभाग ने इसे किसानों के हित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।

OBC आरक्षण मामले में सुनवाई पूरी

मध्यप्रदेश में OBC आरक्षण से जुड़े मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब सभी की निगाहें अदालत के फैसले पर टिकी हैं। सुनवाई के बाद OBC आरक्षण का विरोध कर रहे पक्ष के अधिवक्ता आदित्य संघी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आरक्षण 13 प्रतिशत से अधिक नहीं बढ़ाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अदालत का निर्णय हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित करेगा।हालांकि अंतिम स्थिति न्यायालय के फैसले के बाद ही स्पष्ट होगी।

पंचायतों को और सशक्त बनाने पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में पंचायतों को अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया जएगा  साथ ही बड़े गांवों और शहरी सीमा से लगी पंचायतों के लिए अलग विकास योजना,  सड़क और आधारभूत ढांचे का सुनियोजित विकास और जल गंगा संवर्धन अभियान को अगले वर्ष और व्यापक बनाने के निर्देश दिए हैं। गौपालन एवं गो-समितियों को प्रोत्साहन। बेहतर स्वयं सहायता समूहों को MSME से जोड़ने की योजना।  10,554 ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन सेवाएं शुरू प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाखों आवास स्वीकृत एवं निर्मित सहित ग्रामीण सड़कों की निगरानी ड्रोन तकनीक से जारी रहेगी।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन का दूसरा दिन

भोपाल में आयोजित BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन 2026 का आज दूसरा दिन है। सम्मेलन में सदस्य देशों के प्रतिनिधि सांस्कृतिक सहयोग और क्रिएटिव इकोनॉमी से जुड़े विषयों पर चर्चा कर रहे हैं। संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे पर विचार। कार्य समूह की सिफारिशों पर चर्चा। रविंद्र भवन में BRICS महोत्सव का आयोजन। विदेशी प्रतिनिधियों ने भारतीय लोक संस्कृति का अनुभव लिया। 8 अगस्त को संस्कृति मंत्रियों की औपचारिक बैठक होगी।

मध्यप्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश वाले जिले ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और दमोह में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य जिलों में बारिश

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, सतना, शहडोल, सागर, नर्मदापुरम सहित प्रदेश के कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से लगभग 18 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। लगातार होने वाली वर्षा से जल संकट की स्थिति में सुधार की उम्मीद है।


संबंधित समाचार