होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : एमपी में टैक्स फ्री फिल्म शतक, बस ऑपरेटरों की मनमानी

MP News : एमपी में टैक्स फ्री फिल्म शतक, बस ऑपरेटरों की मनमानी

MP News : मुख्यमंत्री मोहन ने ‘शतक’ फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म राष्ट्रसेवा की परंपरा को सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है। फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित बताई जा रही है। यह फिल्म 20 फरवरी को रिलीज हुई थी।

करोंद चौराहे पर हंगामा

राजधानी के करोंद चौराहे पर मंगलवार शाम करीब आधे घंटे तक विवाद की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक चौकी के पास एक दिव्यांग व्यक्ति ने लाल बस पर ईंट फेंककर उसका कांच तोड़ दिया। घटना के कारण करोंद से भानपुर रोड तक यातायात बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास में चौकी होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची।

ई-ऑटो चालक पर जानलेवा हमला

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में किराए को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवकों ने ई-ऑटो चालक पर बर्फ तोड़ने वाले नुकीले औजार से हमला कर दिया। आरोपी युवकों से किराया मांगने पर विवाद हुआ और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घायल चालक को गंभीर अवस्था में एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी में उपचार कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

5 साल का बच्चा लापता

टीला जमालपुरा क्षेत्र की इंद्रा नगर चौकी के पास से 5 वर्षीय शहानवाज शाम करीब 4 बजे से लापता है। पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है और आमजन से सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है।

ईरान युद्ध असर, दुबई पैकेज कैंसिल

ईरान में चल रहे युद्ध जैसे हालात का असर भोपाल से हवाई यात्रा पर भी दिखने लगा है। दुबई के पैकेज कैंसिल हो रहे हैं, जबकि दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद के किराए में कमी दर्ज की गई है। यात्रियों में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

शराब दुकान निलामी, नही आए ई-टेंडर 

भोपाल में 29 कंपोजिट शराब दुकानों के लिए 521 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर ई-टेंडर आमंत्रित किए गए थे, लेकिन एक भी टेंडर प्राप्त नहीं हुआ। अब आबकारी विभाग नई रणनीति तैयार करेगा। 31 नई दुकानों के लिए 5 मार्च और 25 दुकानों के लिए 8 मार्च को टेंडर प्रक्रिया प्रस्तावित है।

उज्जैन में ‘महाकाल द मास्टर ऑफ टाइम

उज्जैन और डोंगला में 3 से 5 अप्रैल 2026 के बीच ‘महाकाल द मास्टर ऑफ टाइम’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में देश-विदेश के वैज्ञानिक और विद्वान शामिल होंगे। डोंगला को विश्व मध्यान के रूप में स्थापित करने पर विशेष चर्चा होगी।

आउटसोर्स कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं

राजधानी में आउटसोर्स और अस्थायी कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि दिवाली पर भी वेतन नहीं मिला था और अब होली भी बेरंग रही। सेडमैप के निर्देशों के बावजूद भुगतान नहीं होने से नाराजगी बढ़ रही है।

होली पर बस ऑपरेटरों की मनमानी

होली के मौके पर बस ऑपरेटरों की मनमानी सामने आई है। भोपाल से लखनऊ का किराया 8,899 रुपये तक पहुंच गया है। भोपाल-सतना और भोपाल-रीवा रूट पर भी किराया सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ा दिया गया है। रेड बस ऐप पर 4,500 से 6,000 रुपये तक किराया दिख रहा है। अवैध वसूली रोकने के निर्देशों के बावजूद बढ़े दामों पर सवाल उठ रहे हैं।


संबंधित समाचार