होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सीएम Mohan की अनूठी पहल, नागलवाड़ी में आज होगी कृषि कैबिनेट बैठक 

सीएम Mohan की अनूठी पहल, नागलवाड़ी में आज होगी कृषि कैबिनेट बैठक 

Agriculture Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष के तहत आज बड़वानी जिले के ग्राम नागलवाड़ी में प्रदेश शासन की पहली कृषि कैबिनेट आयोजित की जाएगी। मालवा-निमाड़ के लोकदेवता की पावन धरती पर होने वाली इस विशेष कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल शामिल होगा।

किसानों के हित में होंगे फैसले

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने वर्ष को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है, जिसके तहत हर तीन से चार दिन में कृषि से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नागलवाड़ी में होने वाली इस कृषि कैबिनेट में अन्नदाताओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। बैठक के दौरान निमाड़ी व्यंजनों में निमाड़ी मसालों का विशेष स्वाद भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

कांग्रेस पर सीएम का निशाना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में वर्षों तक निमाड़ क्षेत्र उपेक्षित रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में क्षेत्र ने नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि भगोरिया उत्सव को भी इस बार धूमधाम से मनाया जाएगा और कृषि कैबिनेट तथा भगोरिया उत्सव को साथ-साथ मनाने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने भगवान ममलेश्वर के क्षेत्र में पहुंचकर आशीर्वाद लेने की भी बात कही। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जाने की बात भी उन्होंने दोहराई।

सीएम मोहन ने ली पुलिस कंट्रोल रूम की बैठक

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस कमिश्नर कंट्रोल रूम में बैठक कर प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। आगामी त्योहारों तथा ईरान से जुड़े हालिया घटनाक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है और इसे शांति का टापू बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। होली दो दिन मनाए जाने के कारण दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। ईरान से संबंधित मामले में विदेश में फंसे लोगों को लेकर केंद्र स्तर पर कार्रवाई जारी है और राज्य सरकार भी हर स्तर पर नजर बनाए हुए है।


संबंधित समाचार