होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal AIIMS bomb Threats: पीपुल्स यूनिवर्सिटी और एम्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Bhopal AIIMS bomb Threats: पीपुल्स यूनिवर्सिटी और एम्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Bhopal AIIMS bomb Threats: राजधानी में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। People's University को ईमेल के माध्यम से बम धमाके की चेतावनी दी गई, जिसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता तत्काल मौके पर पहुंच गया।

इससे पहले 19 फरवरी को भी People's University को इसी तरह की धमकी मिली थी, जो बाद में जांच में अफवाह साबित हुई थी,लेकिन हाल में मिले धमकी भरे मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कोई जोखिम न लेते हुए पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी।

एम्स भोपाल को धमकी

अपडेट के अनुसार भोपाल एम्स को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही एम्स परिसर में भी पुलिस और बम स्क्वायड की टीम पहुंच गई। अस्पताल परिसर को खाली कराया गया और सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि दोनों धमकियां लिठ्ठे संगठन के नाम से भेजी गई हैं। पुलिस ईमेल की तकनीकी जांच कर रही है और साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है। फिलहाल दोनों ही परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच पूरी होने तक अलर्ट जारी रहेगा।


संबंधित समाचार