होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dabra News : डबरा में ममता शर्मसार, कचरे में मिला 6 माह का भ्रूण

Dabra News : डबरा में ममता शर्मसार, कचरे में मिला 6 माह का भ्रूण

राजेश सोनी, डबरा : शहर के प्राइवेट बस स्टैंड के पास दरगाह के पीछे उस समय हड़कंप मच गया, जब राहगीरों की नजर कचरे के ढेर में पड़े लगभग 6 माह के विकसित भ्रूण पर पड़ी। लावारिस हालत में मिले भ्रूण को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना सामने आते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भ्रूण पूरी तरह विकसित नजर आ रहा था, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और इसे अमानवीय कृत्य बताया जा रहा है।

कैमरे खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही डबरा सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि इस कृत्य को अंजाम देने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान की जा सके।

जांच में जुटी पुलिस

प्राथमिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि मामला अवैध गर्भपात से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है और नागरिकों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


संबंधित समाचार