होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: आज से शुरू होगा संविधान बचाओ अभियान, सीएम साय करेंगे मैराथन बैठक, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का छग दौरा, मीडिया को संबोधित करेंगी सुप्रिया श्रीनेत… 

Morning Breaking: आज से शुरू होगा संविधान बचाओ अभियान, सीएम साय करेंगे मैराथन बैठक, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का छग दौरा, मीडिया को संबोधित करेंगी सुप्रिया श्रीनेत… 

Morning Breaking: "छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख और छोटी खबरों से आपको अवगत कराने के लिए INH 24x7 न्यूज का खास सेगमेंट 'Morning News' प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। इस सेगमेंट में आपको सुबह के समय छत्तीसगढ़ राज्य की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, खेल, समाजिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी दी जाती है। 'Morning News' के माध्यम से हम आपको हर पहलू से जोड़कर दिन की शुरुआत में जरूरी और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं, ताकि आप हर स्थिति से अपडेट रहें और अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।"

बैक टू बैक बैठक लेंगे सीएम साय:

मुख्यमंत्री साय आज मंत्रालय में बैक टू बैक बैठक लेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विभागों की समीक्षा और मैराथन बैठक भी करेंगे। जिसमें लोक निर्माण विभाग, गृह विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शामिल हैं। गृह विभाग में विशेष रूप से आवास आबंटन को लेकर चर्चा होगी।  

कांग्रेस की आज प्रदेश कार्यकारिणी बैठक:

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक करेगी। ये बैठक कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में दोपहर 12:30 बजे आयोजित की जाएगी। जहां पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज,  कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़, एस. संपत कार्यकारिणी के अन्य सदस्य सहित जरिता लेटफ्लांग भी उपस्थित रहेंगी। 

सुप्रिया श्रीनेत मीडिया को करेंगी संबोधित :

कांग्रेस पार्टी की ओर से राजधानी रायपुर में आज एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता आयोजित होगा। जिसमें  राष्ट्रीय प्रवक्ता और एआईसीसी सोशल मीडिया डिपार्टमेंट की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत मीडिया को संबोधित करेंगी। इसके अलावा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस प्रेसवार्ता में मौजूद रहेंगे। इस दौरान पार्टी महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर अपनी बात रखेगी। और वक्फ कानून पर भी चर्चा कर सकती है। साथ ही बीजेपी सरकार की विफलताओं और कांग्रेस की आगामी रणनीति  को लेकर भी बात की जाएगी। 

आज से संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत:

कांग्रेस आज से संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। ये अभियान 30 मई तक होने वाला है, जनजागरण कार्यक्रम विभिन्न चरणों में होगा। जिसके लिए पहले 25 से 30 अप्रैल तक राज्य स्तरीय रैलियां,विधानसभा स्तरीय रैलियां 11 से 17 मई तक और जिला स्तरीय रैलियां 3 से 10 मई तक निकलेगी, और इस अभियान के अंतिम चरण में 20 से 30 तक घर-घर संपर्क किया जाएगा। जिसका उद्देश्य आम जनता में जागरूकता फैलाना और संविधान की रक्षा करना है। इस बैठक में आने वाले कार्यक्रमों के लिए कार्य योजना तैयार होगी और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा किया जाएगा। 

बीजेपी का जनजागरण अभियान: 

छत्तीसगढ़ में बीजेपी भी एक खास अभियान की शुरुआत करेगी। व्यापक जनजागरण अभियान के तहत पार्टी वक्फ कानून में संशोधन कर सकती है, और इस अभियान के तहत मुस्लिम समाज को कानून के फायदे बताएंगे। जिसके लिए हर राज्य में पार्टी ने अलग-अलग संयोजक नियुक्त की हैं। ये  अभियान 25 अप्रैल से कार्यशालाओं में शुरु होगी, जहां पर मुख्यमंत्री  साय और मंत्री समेत  सांसदों व विधायक भी शामिल होंगे। 


संबंधित समाचार