होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: कांग्रेस की बड़ी बैठक, जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, गिरिराज सिंह का छग दौरा, रायपुर में शुरू होगा सरकारी महिला योग सेंटर

Morning Breaking: कांग्रेस की बड़ी बैठक, जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, गिरिराज सिंह का छग दौरा, रायपुर में शुरू होगा सरकारी महिला योग सेंटर

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार की शुरुआत कई महत्वपूर्ण राजनीतिक, प्रशासनिक और विकास संबंधी गतिविधियों के साथ हो रही है। प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक आज दोपहर आयोजित होगी, वहीं जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर डिजिटल मैपिंग का कार्य तेज कर दिया गया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा राजधानी में प्रदेश का पहला सरकारी महिला योग सेंटर शुरू होने जा रहा है।

आज होगी कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज दोपहर 12 बजे रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे। बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में हुई हालिया राजनीतिक बैठकों के निष्कर्षों पर चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा आगामी प्रशिक्षण शिविर और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी।

जनगणना 2027 के लिए डिजिटल मैपिंग का काम तेज

जनगणना 2027 को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को डिजिटल जियो-रेफरेंस मैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत गांव, शहर, वार्ड और तहसीलों की सीमाओं का आधुनिक तकनीक से सत्यापन किया जाएगा। प्रशासनिक बदलावों, नए क्षेत्रों और संशोधित सीमाओं का डेटा भी अपडेट किया जा रहा है, जिससे जनगणना प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

हैदराबाद में आयोजित होगा छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में शामिल होंगे। कार्यक्रम में देशभर के उद्योगपति और निवेशक भाग लेंगे। बैठक में राज्य की नई औद्योगिक नीति की जानकारी दी जाएगी तथा निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सरकार के अनुसार अब तक राज्य को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का दो दिवसीय दौरा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज दोपहर रायपुर पहुंचेंगे। दौरे के दौरान वे विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और वस्त्र एवं हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठकों में भाग लेंगे। 13 जून को वे अंबेडकर चौक में स्वच्छता अभियान, ऑक्सीजोन गार्डन में पौधारोपण तथा बूढ़ातालाब में आयोजित विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रायपुर में शुरू होगा पहला सरकारी महिला योग सेंटर

महिलाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायपुर में प्रदेश का पहला सरकारी महिला योग भवन और महिला जुंबा सेंटर शुरू किया जा रहा है। इसका लोकार्पण 14 जून को रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। रायपुरा स्थित विप्र नगर में लगभग 80 लाख रुपये की लागत से तैयार हाईटेक ‘महतारी सदन’ में योग एवं जुंबा सेंटर के साथ बच्चों के लिए आधुनिक प्ले स्कूल की भी व्यवस्था की गई है।

PM आवास योजना में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राज्य में स्वीकृत 18 लाख आवासों में से लगभग 10 लाख आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 1600 आवासों का निर्माण पूरा किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर योजना की प्रगति की जानकारी दी है। पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।
 
 


संबंधित समाचार