होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: CM साय का बस्तर दौरा, राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन, जिला अस्पतालों में होगा नशा मुक्ति केंद्र...

Morning Breaking: CM साय का बस्तर दौरा, राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन, जिला अस्पतालों में होगा नशा मुक्ति केंद्र...

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में आज की सुबह कई बड़ी शासनिक गतिविधियों के लिए खास रहेगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर दौरा करेंगे, सीआईएसएफ की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन होगा, सभी जिला अस्पतालों में  नशा मुक्ति केंद्र बनेगा.

बस्तर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे. दोपहर को मुख्यमंत्री जगदलपुर जायेंगे. जहां पर वह शहीद महेंद्र कर्मा विवि में आयोजित इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम के बाद शाम सात बजे वह वापस मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर लौटेंगे. 

जिला अस्पतालों स्थापित होंगे नशा मुक्ति केंद्र  

प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में नशा मुक्ति केंद्र बनाया जाएगा, जहां पर नशेड़ियों को समुचित उपचार मिल सकेगा. ये निर्देश मुख्य सचिव विकासशील ने राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में दिया गया है. जिला अस्पतालों में दस बेड वाला नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं. 

औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन

सीआईएसएफ की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन होगा, पुलिस महानिदेशक एसआईएसएफ के प्रमुख होंगे ये नियम गृह विभाग ने बनाए हैं, जो प्रदेश के पुलिस और अन्य फोर्स के अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे. यह राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल केंद्रीय बल की तरह ही काम करेगा.


संबंधित समाचार