होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बेमेतरा में आज आईएनएच-हरिभूमि का जिला संवाद, विकास मुद्दों पर सत्ता और विपक्ष करेंगे मंथन...

बेमेतरा में आज आईएनएच-हरिभूमि का जिला संवाद, विकास मुद्दों पर सत्ता और विपक्ष करेंगे मंथन...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आज एक महत्वपूर्ण जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है, जहां विकास से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की जाएगी। प्रतिष्ठित मीडिया समूह  आईएनएच और हरिभूमि के तत्वावधान में होने वाले इस जिला संवाद कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरे एक मंच पर नजर आएंगे।

सत्ता और विपक्ष के नेता आमने-सामने
 
कार्यक्रम में आईएनएच-हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी की विशेष उपस्थिति रहेगी, जो संवाद को दिशा देंगे। इस मंच पर सत्ता और विपक्ष के नेता आमने-सामने बैठकर बेमेतरा जिले के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

इन मुद्दों पर होगा सार्थक चर्चा 

इस दौरान मंत्री दयालदास बघेल, सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर सार्थक चर्चा होने की संभावना है।

बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित उम्मीद

आईएनएच- हरिभूमि का यह प्रयास न केवल समस्याओं को उजागर करने का मंच प्रदान करेगा, बल्कि उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल का माध्यम भी बनेगा। इससे प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बीच बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित होने की उम्मीद है।


संबंधित समाचार