होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: अंबेडकर जयंती पर CM साय के कार्यक्रम, कांग्रेस-BJP की सक्रियता, जनगणना शेड्यूल और बड़ी खबरें...

Morning Breaking: अंबेडकर जयंती पर CM साय के कार्यक्रम, कांग्रेस-BJP की सक्रियता, जनगणना शेड्यूल और बड़ी खबरें...

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं। अंबेडकर जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कांग्रेस और बीजेपी के कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, जनगणना को लेकर बड़ी तैयारी सामने आई है और एक सड़क हादसे ने भी लोगों का ध्यान खींचा है।

अंबेडकर जयंती पर CM साय का दौरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 1 बजे शंकर नगर स्थित दुर्गा मैदान पहुंचेंगे, जहां वे समरसता भोज में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट चौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान वे जयंती समारोह में भी भाग लेंगे।

छत्तीसगढ़ में जनगणना का शेड्यूल जारी

राज्य में जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी, 16 से 30 अप्रैल स्व-गणना प्रक्रिया 1 से 30 मई मकानों की गणना की जाएगी।  इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर 33 सवाल पूछेंगे। पूरे अभियान में 62,500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं।जनगणना 33 जिलों, 195 नगरीय निकायों और करीब 20 हजार गांवों में होगी।

रायपुर में समर कैंप 2026 की शुरुआत

रायपुर कला केंद्र में 15 अप्रैल से 30 मई तक “समर कैंप 2026” आयोजित किया जाएगा। इसमें संगीत, डांस, पेंटिंग, योग, शतरंज और स्पोकन इंग्लिश की ट्रेनिंग दी जाएगी। सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी।

BJP भी मैदान में, बूथ स्तर तक आयोजन

भारतीय जनता पार्टी ने भी अंबेडकर जयंती को व्यापक स्तर पर मनाने की योजना बनाई है। प्रदेशभर में माल्यार्पण, विचार गोष्ठी और समरसता भोज का आयोजन किया जा रहा है। 15 से 20 अप्रैल तक विभिन्न जिलों में संगोष्ठियां होंगी और समाज के प्रमुख लोगों का सम्मान किया जाएगा।

कल होगी साय कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में बस्तर विकास, औद्योगिक निवेश, रोजगार और केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा संभावित है। साथ ही खाद-बीज और गैस सिलेंडर की उपलब्धता जैसे मुद्दे भी एजेंडे में रह सकते हैं।

रायपुर में समर कैंप 2026 की शुरुआत

रायपुर कला केंद्र में 15 अप्रैल से 30 मई तक “समर कैंप 2026” आयोजित किया जाएगा। इसमें संगीत, डांस, पेंटिंग, योग, शतरंज और स्पोकन इंग्लिश की ट्रेनिंग दी जाएगी। सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी।

कांग्रेस के दो बड़े कार्यक्रम

अंबेडकर जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने भी राजधानी में बड़े आयोजन रखे हैं। सुबह 10 बजे गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में कार्यक्रम होगा। सुबह 11 बजे राजीव भवन, शंकर नगर में दूसरा आयोजन होगी।  इन कार्यक्रमों में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, सांसद, पूर्व विधायक, पार्षद और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।


संबंधित समाचार