होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: रायपुर में सीएम साय का दौरा, आज से विधानसभा बजट सत्र, CBSE बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा, महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन...

Morning Breaking: रायपुर में सीएम साय का दौरा, आज से विधानसभा बजट सत्र, CBSE बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा, महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन...

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहने वाली हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं होली अवकाश के बाद आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र दोबारा शुरू होगा। इसके अलावा बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन करने जा रही है। उधर CBSE बोर्ड के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

मुख्यमंत्री साय का आज का कार्यक्रम:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिनभर राजधानी रायपुर में रहेंगे और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।सुबह 10:30 बजे भारत सेवा आश्रम का दौरा करेंगे। दोपहर 12 बजे CII छत्तीसगढ़ एनुअल मीटिंग 2026 में भाग लेंगे। दोपहर 1:45 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे। शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे।

होली के बाद आज से विधानसभा बजट सत्र:

होली अवकाश के बाद आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र फिर शुरू हो रहा है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। सबसे पहले प्रश्नकाल के दौरान विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री और मंत्रीगण विभिन्न विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत करेंगे। सत्र के दौरान वन अधिकार पट्टा वितरण और उद्योग नीति उल्लंघन से जुड़े मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लाया जाएगा। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। इस दौरान कई अहम विभागों पर विचार किया जाएगा, जिनमें पुलिस विभाग, सड़क और पुल निर्माण, नगरीय प्रशासन, खेल विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग शामिल हैं।

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:

बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों के विरोध में आज जिला कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11:30 बजे सरकारी तेल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

CBSE छात्रों के लिए बड़ी खबर:

CBSE बोर्ड से जुड़े 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। यदि किसी छात्र को कंपार्टमेंट आता है, तो उसे पास होने के तीन अवसर दिए जाएंगे। 10वीं के छात्रों के लिए पहला मौका मई में आयोजित दूसरी बोर्ड परीक्षा में मिलेगा। दूसरा मौका जुलाई की कंपार्टमेंट परीक्षा में मिलेगा। तीसरा मौका अगले साल की मुख्य परीक्षा में मिलेगा। 12वीं के छात्रों को जुलाई में आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यदि छात्र इन तीनों अवसरों में पास नहीं हो पाते, तो उन्हें दोबारा उसी कक्षा की सभी परीक्षाएं देनी होंगी।


संबंधित समाचार