Morning Breaking: रायपुर में आज राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों की हलचल रहेगी। मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम, महिला आयोग की महा जनसुनवाई, होली स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत और होलिका दहन को लेकर शहर में तैयारियां तेज हैं। यहां पढ़िए दिनभर की प्रमुख अपडेट।
मुख्यमंत्री साय का आज का दौरा कार्यक्रम:
विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में ही विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस कड़ी में सीएम साय शाम 4:00 बजे रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में सहभागिता शाम 5:15 बजे शीतलबाड़ी में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6:30 बजे निजी होली मिलन समारोह में उपस्थिति होंगे वहीं शाम 7:30 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, बता दें कि राजधानी में होली के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह:
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर 8 मार्च से 13 मार्च तक पूरे प्रदेश में महा जनसुनवाई सप्ताह आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के सभी 33 जिलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। महिलाओं की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान किया जाएगा। घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और अन्य महिला संबंधी मामलों पर प्राथमिकता से सुनवाई होगी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को न्याय के लिए भटकना न पड़े और जिला स्तर पर ही प्रभावी समाधान मिल सके।
आज होगा होलिका दहन:
रायपुर शहर में आज विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इस वर्ष ग्रहण के प्रभाव के कारण कई जगहों पर होली से एक दिन पहले ही होलिका दहन का आयोजन किया जा रहा है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और कॉलोनियों में शाम के समय धार्मिक विधि-विधान से होलिका जलाई जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
होली पर रेल यात्रियों को बड़ी सौगात:
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने होली से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये विशेष ट्रेनें 2, 3, 4, 5 और 6 मार्च को चलाई जाएंगी। चार फेरे में मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। रेलवे के इस फैसले से होली पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
होली पर रेल यात्रियों को बड़ी सौगात:
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने होली से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये विशेष ट्रेनें 2, 3, 4, 5 और 6 मार्च को चलाई जाएंगी। चार फेरे में मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। रेलवे के इस फैसले से होली पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
प्रदेश भर की मितानिन दीदियों का प्रदर्शन:
आज राजधानी में मितानिन दीदियों का प्रदर्शन होगा. जिसके लिए प्रदेश भर से मितानिन दीदी इकट्ठा होंगी. इस बीच 5 माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने का विरोध करेंगी. जिसके लिए दीदियां दोपहर 12 बजे NHM कार्यालय पहुंचेंगी, जहां पर ज्ञाप सौंपेंगी।