Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों से भरा रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कवर्धा और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दौरे पर रहेंगे। उधर, वित्तीय वर्ष के अंतिम सप्ताह में पंजीयन कार्यालय आज भी खुले रहेंगे। वहीं कांग्रेस ने ‘मिशन गाँव चलो’ अभियान को और तेज कर दिया है। रायपुर में भी कई धार्मिक-सामाजिक आयोजन होने वाले हैं।
CM साय आज कवर्धा और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह 11 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से कवर्धा पहुंचेंगे। यहां वे ग्राम जुनवानी और सेमरिया में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। दोपहर 1:35 बजे वे वीरांगना अवंति बाई लोधी बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान पहुंचकर गौड़वाना आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 4:30 बजे रायपुर लौटेंगे, और फिर 6:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
प्रदेशभर के पंजीयन कार्यालय आज भी खुले:
वित्तीय वर्ष के अंतिम सप्ताह में लोगों को सुविधा देने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी पंजीयन कार्यालय आज भी खुले रहेंगे। छुट्टी वाले दिन भी रजिस्ट्री का काम होगा, 28 मार्च, 29 मार्च और 31 मार्च को भी कार्यालय खुले रहेंगे। रजिस्ट्री समेत सभी सेवाएं सामान्य दिनों की तरह उपलब्ध यह निर्णय आवासीय और भूमि दस्तावेजों की बढ़ी हुई भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
कांग्रेस का ‘मिशन गाँव चलो’ अभियान तेज:
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति में जुटे हैं। आज वे धरमजयगढ़, लैलूंगा, पत्थलगांव और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्रों में बैठकों का दौर जारी रखेंगे। इस दौरान बैज स्थानीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे, जमीनी स्थितियों की रिपोर्ट, आगामी रणनीति और संगठन मजबूती पर विस्तृत चर्चा करेंगे।