होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BETUL NEWS : बड़ी खबर ! बैतूल में दिवार गिरने से महिला मजदूर की मौत, मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, मची चीख पुकार

BETUL NEWS : बड़ी खबर ! बैतूल में दिवार गिरने से महिला मजदूर की मौत, मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, मची चीख पुकार

बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मरम्मत के दौरान पंचायत  कॉप्लेक्स की दीवार गिरने से एक महिला मजबूर की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना ग्राम पंचायत खेड़ी की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर मामले में आगे की जांच शुरू की। 

पुरानी दीवार तोड़ने समय भरभराकर गिरी दीवार

बताया जा रहा है कि खेड़ी सांवलीगढ़ ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य के चलते पुरानी दीवार को तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान दीवार अचानक गिर गई और वहां काम कर रहे मिस्त्री और महिला मजदूर उसकी चपेट में आ गए। जिसकी वजह से एक की जान चली गई। 

महिला की पहचान छाया बाई के रूप में हुई 

पुलिस ने मृतक महिला की पहचान छाया बाई के रूप में की है। जबकि 58 वर्षीय मजदूर डीका शेषराव सहित अन्य का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार पंचायत ने मरम्मत कार्य के लिए मजदूरों को लगाया गया था। मरम्मत के दौरान दीवार तोड़ते समय यह हादसा हुआ। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 


संबंधित समाचार