Morning Breaking: छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में 375 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को तेज और प्रभावी बनाने के लिए की गई है।
375 नई एंबुलेंस से मिलेगी राहत
नया रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में 375 आधुनिक एंबुलेंस को 108 सेवा में शामिल किया जाएगा। इनमें 300 BLS (बेसिक लाइफ सपोर्ट), 70 ALS (एडवांस लाइफ सपोर्ट), 5 नियो-नेटल एंबुलेंस (नवजात शिशुओं के लिए) ये सभी एंबुलेंस अत्याधुनिक तकनीकों से लैस हैं, जिससे मरीजों को त्वरित और बेहतर इलाज मिल सकेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और CGMSC के अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के कारण छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार हैं। साथ ही रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना है। बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी, इसके अलावा यह स्थिति 4 अप्रैल तक बनी रह सकती है।
संपत्ति कर जमा करने की अंतिम तिथि आज
रायपुर नगर निगम ने संपत्ति कर जमा करने की अंतिम तिथि आज निर्धारित की है। 30 मार्च को 8768 करदाताओं ने 9.58 करोड़ रुपये जमा किए जाएंगे। 1 अप्रैल से बकायेदारों पर 17% अधिभार लगेगा। दुकानों की सीलबंदी और नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई जारी है। अवकाश के बावजूद सभी 10 जोन कार्यालय आज खुले रहेंगे।
CM का आज का पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे, सुबह 11 बजे: नया रायपुर में एंबुलेंस शुभारंभ करेंगे। फिर शाम 5:30 बजे: धरसीवां में तहसील कार्यालय उद्घाटन कर शाम 6 बजे: कुंवरगढ़ महोत्सव में शामिल होंगे। और आखिर में सीएम रात 9 बजे महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में भाग लेंगे।