होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather news : मध्य प्रदेश में 3 दिन थमेगा मानसून, 12 सितंबर से फिर बारिश के आसार

MP Weather news : मध्य प्रदेश में 3 दिन थमेगा मानसून, 12 सितंबर से फिर बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां अगले कुछ दिनों तक कमजोर रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में करीब तीन दिन तक बारिश का दौर थमा रह सकता है। जिससे गर्मी और उमस लोगों के हाल बेहाल कर सकते है। हालांकि 12 सितंबर से फिर मौसम बदलेगा और बारिश का नया दौर शुरू होगा। 

कई जगहों में होगी हल्की से मध्यम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक आज जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, सागर और शहडोल संभाग के कुछ जगहों में बौछारें या हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं. बैतूल, रायसेन, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी, खरगोन समेत आसपास के जिलों में भी काले बादल मंडराते नजर आएंगे. इतना ही नही उज्जैन और इंदौर संभाग के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ने की संभावना है.

इन जगहों में होगी बारिश

भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सीधी, सिंगरौली, सतना, पन्ना, मऊगंज, रीवा, मैहर और छतरपुर में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना बन रही है. वहीं गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा भी चल सकती है.  हालांकि 11 सितंबर तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश नहीं होने का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है। 

छतरपुर, पन्ना, दमोह में भारी बारिश की संभावना

इतना ही नही 12 सितंबर को मौसम विभाग ने छतरपुर, पन्ना, दमोह और कटनी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते इन क्षेत्रों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई

इस मानसूनी सीजन में जून से अगस्त के बीच प्रदेश में सामान्य की तुलना में करीब 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश में औसत बारिश का सामान्य आंकड़ा करीब 37.3 इंच है, जबकि अब भी कुल बारिश सामान्य से लगभग 6 प्रतिशत कम बनी हुई है।

इस बार सितंबर में अधिक पानी बरसा

वहीं राजधानी भोपाल में सितंबर की बारिश ने बीते वर्षों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। शहर में पिछले पांच साल की तुलना में इस बार सितंबर में अधिक पानी बरसा है। भोपाल में लगातार चौथे साल बारिश सामान्य कोटे से ऊपर पहुंच चुकी है।


संबंधित समाचार