होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बारिश के मौसम में भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकती है आपकी परेशानियां

बारिश के मौसम में भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकती है आपकी परेशानियां

Health Tips : बरसात (Rainy Season) का मौसम हमें गर्मी से तो राहत देता ही है, लेकिन यह हमारे लिए कई बीमारियों को लेकर आता है। यहां ऐसी चीजों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आपको बारिश के दिनों में खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इन फूड्स (Foods) के बारे में।

1- स्ट्रीट फूड (Street Foods) से बचे- बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड से बचना चाहिए, इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। बरसात में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है अगर आप ये फूड्स खाएंगे तो आपको फूड पाइजनिंग, पेट दर्द, इंफेक्शन आदि हो सकता है।

2- ऑयली फूड (Oily Food) को करें अवॉइड - बरसात के मौसम में ज्यादा तला-भूना नहीं खाना चाहिए, इससे आपका डायजेशन काफी स्लो हो जाता है और आप खाने को बचा नहीं पाते हैं, इससे आपको गैस, कब्ज, सीने में जलन आदि की समस्या हो सकती है।

3- दही (Curd) को कहे ना - वैसे तो दही खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन बरसात के मौसम में इससे परहेज करना चाहिए। एक्सपर्ट्स की मानें तो मानसून में खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया हो सकते हैं, इसे खाने से आपको पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

4- कुछ हरी सब्जियों (Green Vegetables) से करें परहेज हरी सब्जियां हमारी सेहत के लिए अच्छी होती है, लेकिन बरसात में उनका सेवन करने से बैक्टीरिया और फंगस इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए इस सीजन में पत्ता गोभी, पालक, बथुआ, मेथी जैसी सब्जियां नहीं खाना चाहिए। इनमें बारिश के मौसम में कीड़े लगने का खतरा रहता है, जो हमारी सेहत को खराब कर सकते हैं।

5- फिश (Fish) से करें परहेज इस मौसम से मछली खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि मानसून में फिश खाने से फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है।

 


संबंधित समाचार