होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : 235 करोड़ के बिजनेस जेट में सफर करेंगे CM मोहन, विशेष ट्रेनिंग के लिए अमेरिका जाएंगे पायलट

MP NEWS : 235 करोड़ के बिजनेस जेट में सफर करेंगे CM मोहन, विशेष ट्रेनिंग के लिए अमेरिका जाएंगे पायलट

भोपाल : मध्य प्रदेश के सीएम मोहन सहित कई वीवीआईपीयों को अब सफर करने के लिए निजी चार्टर विमान और हेलीकॉप्टर किराए पर लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योकि मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान खरीदने जा रही है। जिसको लेकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। 

सरकार 235 करोड़ करेगी खर्च

यह विमान आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस है। जिसको खरीदने के लिए सरकार 235 करोड़ खर्च करेगी। इस नए जेट के संचालन के लिए जुलाई के अंतिम सप्ताह में दो पायलटों को विशेष ट्रेनिंग के लिए अमेरिका भेजा जाएगा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से जुड़े तमाम कानूनी कागजी काम पूरे किए जा चुके हैं।

किंग एयर बी-200जीटी' विमान ग्वालियर में हुआ क्रैश

बता दें कि  मई 2021 में कोरोना काल के दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन की इमरजेंसी सप्लाई करते समय राज्य सरकार का 'बीचक्राफ्ट किंग एयर बी-200जीटी' विमान ग्वालियर में क्रैश हो गया था। जिसके बाद से सरकार के पास सफर करने के लिए विमान ही नहीं है। ऐसे में मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अन्य अतिविशिष्ट (VIP) दौरों के लिए निजी चार्टर विमान और हेलीकॉप्टर किराए पर लेने पड़ रहे है। 

सीएम डेली खर्च कर रहे 21 लाख रुपये

जिसकी वजह से सरकार को 21 लाख रुपये डेली खर्चा करने पड़ रहे है। वही विधानसभा में पेश आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2021 से नवंबर 2025 के बीच केवल किराए के विमानों पर ही सरकार 290 करोड़ रुपए की मोटी रकम फूंक चुकी है। ऐसे में सरकार का अगर खुद का वाहन होगा तो पैसों की बचत होगी और कर्ज का बोझ भी कम होगा। 
 


संबंधित समाचार