होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ujjain news: सड़क पर गिरी थी 11 KV की हाईटेंशन तार, चपेट आने से युवक की मौत, परिजनों को 4 लाख की सहायता

Ujjain news: सड़क पर गिरी थी 11 KV की हाईटेंशन तार, चपेट आने से युवक की मौत, परिजनों को 4 लाख की सहायता

उज्जैन  : मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार देर शाम करंट की चपेट में आने की वजह से एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से घर लौट रहा था। तभी सड़क पर फैली करंट की चपेट में आने से उसकी जान चली गई । घटना नीलगंगा थाना क्षेत्र के हरिफाटक चौराहे पर हुई। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पुलिस ने की मृतक की पहचान 

मृतक की पहचान छोटू उर्फ आशिक पटेल (35) पिता अहमद नूर पटेल, निवासी ग्राम तालोद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आशिक पटेल किसी जरूरी काम से उज्जैन बाजार आए थे। काम पूरा कर घर लौटते समय हरिफाटक के पास सड़क पर गिरे विद्युत तार की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

इधर, हादसे के चलते क्षेत्र में जहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तो वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर  पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वही मामले को गंभीरता को देखते हुए ज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और तत्काल 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं विद्युत विभाग द्वारा तार के टूटने के कारणों का पता लगा रही है। 
 


संबंधित समाचार