होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mauganj News: मऊगंज में दिखा मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत अपील का असर

Mauganj News: मऊगंज में दिखा मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत अपील का असर

Mauganj News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत और सादगी की अपील का असर अब मऊगंज में धरातल पर दिखने लगा है। क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने निजी वाहन का त्याग कर दिया है और अब वे आम जनता की तरह पब्लिक बस से सफर कर रहे हैं।

यात्रियों के बीच जनता की अदालत

विधायक प्रदीप पटेल का यह अंदाज पूरे क्षेत्र में कौतूहल और प्रशंसा का विषय बना हुआ है। बस में यात्रा के दौरान विधायक किसी वीआईपी की तरह नहीं, बल्कि एक आम यात्री की तरह लोगों के बीच बैठ रहे हैं। सफर के दौरान ही वे ग्रामीणों और सह-यात्रियों की समस्याएं सुन रहे हैं और मौके पर ही उनके निराकरण का आश्वासन दे रहे हैं।

सादगी और ईंधन बचत का संदेश

विधायक गांव-गांव पहुंचने के लिए अब बस का ही सहारा ले रहे हैं। उनका मानना है कि इस पहल से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि फिजूलखर्ची पर भी रोक लगेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही वास्तव में जमीन से जुड़े होते हैं जो तामझाम छोड़कर जनता के बीच उनके जैसे बनकर रहते हैं।

सियासी गलियारों में चर्चा

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, विधायक का यह कदम मोदी मॉडल की झलक है, जो सादगी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक संदेश दे रहा है।


संबंधित समाचार