होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MLA Rameshwar Sharma : विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान, पाकिस्तान के टुकड़े पर पलने वाले सावधान हो जाए

MLA Rameshwar Sharma : विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान, पाकिस्तान के टुकड़े पर पलने वाले सावधान हो जाए

MLA Rameshwar Sharma : राजधानी भोपाल से आईएसआई से जुड़े आतंकी की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की सियासत और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई है। मामले पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा और भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत की धरती पर आतंकवाद को जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा।

टुकड़े पर पलने वाले सावधान हो जाए...

विधायक रामेश्वर शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा है कि भारत में किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियां नहीं चलने दी जाएंगी। हमारी पुलिस, सेना और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सजग हैं। हर आतंकी पकड़ा जाएगा और कुचला जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत और मध्यप्रदेश की सरकार देश की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। यह नया भारत है। पाकिस्तान के टुकड़ों पर पलने वाले सावधान हो जाएं। जो देश विरोधी मंसूबे पालते हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए, भारत की सेना पाकिस्तान में घुसकर भी मारती है।

सांसद आलोक शर्मा बोले... 

आईएसआई आतंकी की गिरफ्तारी पर भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा है कि किसी भी आतंकी को छोड़ा नहीं जाएगा। भोपाल को आतंकियों की शरणस्थली नहीं बनने दिया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कांग्रेस पर निशाना

रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के डैमेज कंट्रोल बयान पर भी तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस थोड़ी हैं, जो कुर्ते फटने पर पजामा छोड़कर भाग जाएं। यह भाजपा है, संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो, उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली सेवा, समर्पण और अनुशासन पर आधारित है। हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देना, वरिष्ठों का सम्मान करना यही भाजपा की संस्कृति है। हम दीनदयाल जी के सपनों को साकार करने और मोदी जी के विकसित भारत अभियान को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की कल्पना को पूरा करना हमारा लक्ष्य है।

इंदौर की घटना पर बयान

इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर विधायक शर्मा ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने तत्काल कार्रवाई कर अपराधी अकील को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ NSA की कार्रवाई होगी और सार्वजनिक जुलूस निकालकर उसे सख्त संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदौर, जो सफाई और संस्कार के लिए विश्व प्रसिद्ध है, उसे बदनाम करने की कोशिश अकील ने की है। बेटी चाहे ऑस्ट्रेलिया की हो या इंग्लैंड की, उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। उत्तरप्रदेश के एक मदरसे में प्राचार्य द्वारा 13 वर्षीय छात्रा से दुर्व्यवहार के मामले पर भी विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह शर्मनाक कृत्य है। ऐसे दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। बच्चियों की सुरक्षा को लेकर समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।


संबंधित समाचार