होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 'संविधान का मजाक उड़ा रही कांग्रेस'  

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 'संविधान का मजाक उड़ा रही कांग्रेस'  

रायपुर। मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज छत्तीसगढ़ दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उनका बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें कांग्रेस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा अपनी बात रखी है। मंत्री कैलाश ने कहा कि देश के विकास में बार-बार चुनाव होने से काफी रुकावट आती है। चुनाव एक साथ होने से तो शासकीय धन की बचत होती है।

संविधान का उड़ा रही मजाक:

इसके आगे ने कहा कि बीजेपी देशभर में वफ्फ कानून को लेकर अभियान चला रही है। जिससे ब्लैक मनी का चलन देश में काम होगा। मुस्लिम भी समझने लगे हैं कि वफ्फ कानून उनके हित में हैं। और कुछ लोग जमीन का भी व्यापार करते थे। वहीं  बहुत सारे मुस्लिम भी अब बिल का समर्थन कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की MP में बड़ी बैठक को लेकर कहा कि, कांग्रेस छोटा होते जा रही है, जिस तरीके से कांग्रेस के नेताओं के कारनामे है। कांग्रेस कितनी भी बैठक कर ले विस्तार संभव नहीं है। 

कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाई: 

कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाई है।  जब यूपीए की सरकार थी तब कांग्रेस ने ही आपातकाल लगाया, उनके नेता ने बिल भी कॉपी फाड़ी थी। अब वहीं नेता विदेश में  देश के संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बयान दे रहे है, क्या इससे देश का सम्मान बढ़ेगा। भाजपा नेआंबेडकर जी के सम्मान में 10 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित की है। मैं भी राजनांदगांव जा रहा हूं, बाकि नेता देश के अलग अलग स्थान पर जा रहे है। लोगों के सामने वहां पर ये सच लाएंगे कि बाबा साहब के साथ कैसे कांग्रेस ने धोखा किया है। 

राहुल गांधी पर कसा तंज:
  
दीपक बैज के बयान पर राहुल गांधी को घेरते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहाकौन से गांधी की बात कर रहे हैं, जो हिंदी में ठीक तरीके से गांधी भी नहीं लिख पाते। एक गांधी जो छुट्टी मनाने थाईलैंड जाते हैं या फिर वो गांधी जिन्होंने देश के गरीबों की व्यथा को समझा। यह गांधी जो बीफ खाते हैं या वह गांधी जो गाय की सेवा करते थे।  


संबंधित समाचार