होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Meter Reader Protest : मध्य प्रदेश में आज तीन सूत्रीय मांगो को लेकर विद्युत कर्मचारी शक्ति भवन में करेंगे प्रदर्शन

Meter Reader Protest : मध्य प्रदेश में आज तीन सूत्रीय मांगो को लेकर विद्युत कर्मचारी शक्ति भवन में करेंगे प्रदर्शन

Meter Reader Protest : मध्य प्रदेश में आज विद्युत कर्मचारी अपनी टिन सूत्रीय मांगो को लेकर शक्ति भवन में एकजुट होकर आंदोलन करने ऐलान किया है। कर्मचारियों के द्वारा आज नियमित कर्मी, संविदा कर्मी, ठेका कर्मी अपने-अपने डीसी कार्यालय, अभियंता कार्यालय के समक्ष एक होकर रैली निकालेंगे।

READ MORE :  छत्तीसगढ़ में एक और एम्स अस्पताल खुलने की संभावना, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

वहीं 52 जिलों की जेलों में अनिश्चितकालीन जेल भरो आंदोलन करेंगे। आउटसोर्स कर्मी, मीटर रीडर सहित को विद्युत मंडल की कंपनियों में संविलियन कर उनके लिए मानव संसाधन नीति बनाने सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी संगठन लामबंद हो गए हैं। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे। मप्र विमं तकनीकी कर्म संघ द्वारा चलाए में 4 विद्युत कंपनियों के अन्य संगठन जिनमें मप्र बाह्य स्त्रोत कर्मचारी संगठन के शिव राजपूत, मप्र विद्युत अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अरूण ठाकुर, मप्र बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज भार्गव, मप्र यूनाईटेड फॉर एम्पलाइज इंजीनियरर्स के प्रांतीय संयोजक वीकेएस परिहार सहित अन्य विद्युत कर्मचारी नेताओं के ऐलान के अनुसार अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी विद्युत अधिकारी, कर्मचारी अपनी मुख्य 3 मांगों को लेकर आज एक दिन का जेल भरो आंदोलन और 7 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना हर जिले के अधीक्षण अभियंता के समक्ष पंडाल लगाकर करेंगे।

latest news Videos यहां देखें:

 


संबंधित समाचार