होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP WEATHER UPDATE: मध्यप्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, शीतलहर से बढ़ेगी ठिठुरन

MP WEATHER UPDATE: मध्यप्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, शीतलहर से बढ़ेगी ठिठुरन

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सर्दी का असर तेज हो गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और तूफान 'अकवान' के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है।

इन 12 जिलों में बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 12 जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा शामिल हैं। पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।

शाजापुर में न्यूनतम पारा 9 डिग्री से नीचे

तापमान की बात करें तो शाजापुर में न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। इसके चलते यह प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। वहीं, भोपाल सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट 

मौसम विभाग ने राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर की चेतावनी भी दी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बारिश का दौर खत्म होने के बाद रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे आने वाले दिनों में प्रदेशवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।


संबंधित समाचार