सागर : सागर जिले के देवरी क्षेत्र में गौरझामर थाना अंतर्गत नीम घाटी के पास रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौत होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है, जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।