होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather: MP में 'सूर्य देव' का महा-तांडव, 45.1 डिग्री पहुंचा पारा, जनजीवन बेहाल

MP Weather: MP में 'सूर्य देव' का महा-तांडव, 45.1 डिग्री पहुंचा पारा, जनजीवन बेहाल

MP Weather: मध्य प्रदेश में भीषण और जानलेवा गर्मी का दौर लगातार जारी है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान से आग बरस रही है। राज्य के 12 से अधिक प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस की लक्ष्मण रेखा को पार कर चुका है, जिससे दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं।

खंडवा और नौगांव में सबसे भीषण गर्मी

मौसम विभाग से मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार, निमाड़ अंचल का खंडवा और बुंदेलखंड का नौगांव इस समय प्रदेश के सबसे गर्म इलाके बनकर उभरे हैं। खंडवा में इस सीजन का सबसे उच्चतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसने पिछले कई रिकॉर्ड हिला दिए हैं। नौगांव में भी पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे लोग हीटस्ट्रोक से बचने के लिए घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।

प्रमुख महानगरों का हाल 

प्रदेश के बड़े शहरों में भी तपन और उमस ने आम नागरिकों को बेहाल कर दिया है। राजधानी भोपाल में पारा 42.4 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे सुबह से ही तीखी धूप का सामना करना पड़ रहा है। वही महाकौशल अंचल के जबलपुर में तापमान 43.2 डिग्री तक जा पहुंचा है। तो वही चंबल-ग्वालियर बेल्ट में भी राहत नहीं है, यहाँ तापमान 42.6 डिग्री रहा। इसके अलावा बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

इन 12 शहरों में 43 डिग्री के पार 

प्रदेश के जिन प्रमुख शहरों में लू के थपेड़ों के साथ तापमान 43 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। जिनमें शाजापुर, सागर, खरगोन, रायसेन, श्योपुर, नरसिंहपुर, गुना, खजुराहो, रतलाम, दतिया, दमोह और टीकमगढ़ शामिल है। 

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक गर्म हवाओं के थपेड़ों से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बहुत जरूरी काम होने पर ही दोपहर के वक्त घर से बाहर निकलें। धूप में निकलते समय सिर को सूती कपड़े से ढकें, चश्मा लगाएं और शरीर में पानी की कमी न होने दें।


संबंधित समाचार