होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : मऊगंज में पकड़ी गई करोड़ों की MD ड्रग्स फैक्ट्री, रीवा से मुंबई होती थी सप्लाई, 4 गिरफ्तार

MP NEWS : मऊगंज में पकड़ी गई करोड़ों की MD ड्रग्स फैक्ट्री, रीवा से मुंबई होती थी सप्लाई, 4 गिरफ्तार

मऊगंज : मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में पुलिस ने नशे के बड़े कारोबार का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को करोड़ो एमडी ड्रग्स और मशीन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सभी आरोपी एक किराए के मकान में ड्रग बनाने का काम करते थे और मुंबई, नागपुर, महाराष्ट्र सहित अन्य शहरों में सप्लाई किया करते थे। पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई को मुखबिर की सूचना पर अंजाम दिया। 

बिझौली गांव में बनाया जा रहा था ड्रग 

फैक्ट्री का संचालन शाहपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में हो रहा था। जहां से जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से करोड़ो रूपए के एमडी ड्रग्स नशा बनाने के लिए रखे गए केमिकल, एसिड, इलेक्ट्रॉनिक कांटे और ड्रग्स बनाने की मशीनें बरामद की है। साथ ही सप्लाई चेन में इस्तेमाल होने वाली एक फोर-व्हीलर गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त किया है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। 

मुंबई, नागपुर, महाराष्ट्र में होती है ड्रग्स की सप्लाई 

बता दें कि यह सिंडिकेट रीवा से मुंबई तक ड्रग्स की सप्लाई करता था। पकड़े गए सभी 4 आरोपी एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेट का हिस्सा है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। यह लोग ड्रग्स की सप्लाई मुंबई, नागपुर और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों तक किया करते थे। 

360 ग्राम एमडी ड्रग की कीमत 1 करोड़ रुपए

एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि फैक्ट्री से मिली 360 ग्राम संदिग्ध एमडी ड्रग की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसके अलावा 300 लीटर से ज्यादा केमिकल, ओवन मशीन, जनरेटर, वैक्यूम पंप, हीटर, मोटर, मोटर कंट्रोलर, तापमान मापने वाली मशीन, कांच के बड़े बर्तन (फ्लास्क) और एक महिंद्रा नियो बोलेरो गाड़ी जब्त की गई है। जब्त किए गए पूरे सामान की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 28 लाख रुपए है।

आरोपियों से पूछताछ जारी 

बता दें कि पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है वो सभी रीवा जिले के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान 21 वर्षीया सोनवर्षा, 26 साल  चंदन सिंह, लालगांव का 40 साल का अशोक गुप्ता, और 18 साल का ऋषभ सेन गोविंदगढ़ इलाके के शुकुलगवां का रहने वाला हैं। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। 
 


संबंधित समाचार