होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नहीं रहीं माता चंद्रकली पांडे, राजधानी के VY हॉस्पिटल में हुआ निधन

नहीं रहीं माता चंद्रकली पांडे, राजधानी के VY हॉस्पिटल में हुआ निधन

रायपुर। ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ी फिल्म 'घर-द्वार' के निर्माता स्वर्गीय विजय कुमार पांडे की धर्मपत्नी और फ़िल्म की सह-निर्मात्री, भनपुरी वार्ड की प्रथम पार्षद माता चंद्रकली पांडे नहीं रहीं। बता दें आज सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे राजधानी के VY हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया है।

आपको बता दें कि उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें राजधानी के VY हॉस्पिटल (कमल विहार) में भर्ती कराया गया था। पिछले दो दिनों से उनकी हालत ज्यादा ही नाजूक हो गई थी। आज सुबह उनके सुपुत्र जयप्रकाश पांडेय ने 'हरिभूमि' से बात करते हुए माता चंद्रकली पांडे के निधन की पुष्टि की है।

श्रीमती पांडेय के निधन से न केवल भनपुरी (रायपुर) में, बल्कि छत्तीसगढ़ी फ़िल्म 'घर-द्वार' के समूचे प्रशंसक वर्ग में शोक व्याप्त है।


संबंधित समाचार