होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाय योजना के तहत सामूहिक सम्मेलन संपन्न 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाय योजना के तहत सामूहिक सम्मेलन संपन्न 

मुकेश प्रजापति, भैरूंदा: भैरूंदा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 200 जोड़ों का सामुहिक विवाह-निकाह संपन्न हुआ। इसमें 179 जोड़ों का हिन्दू रीति-रिवाजों से तथा 21 जोड़ों का कबूलियत निकाह पूर्ण कराया गया। 

कार्यक्रम में बुधनी विधानसभा विधायक रमाकांत भार्गव एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं वर्तमान कृषि केंद्रीय मंत्री के जेस्ट पुत्र युवा नेता कार्तिक सिंह चौहान ने कहा कि मैं इतना बड़ा सम्मेलन तो नहीं कर सकता क्योंकि मेरे पास इतना बजट तो नहीं है कि मैं इतना बड़ा कार्यक्रम कर सकू फिर भी  आने वाले समय में कोशिश करूंगा की गरीब कन्याओं का विवाह कर सकूं कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़ों के परिजन भी उपस्थित थे।

भार्गव और चौहान ने ने सभी नवदम्पत्तियों को मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज हमारी 200 बेटियों का घर बस गया। यह सिर्फ़ एक वैवाहिक सम्मेलन नहीं, समाज में खुशियों और विश्वास का एक नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामूहिक विवाह समाज में समानता, सहयोग और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। इन सम्मेलनों से आर्थिक रूप से कमजोर, असमर्थ एवं जरूरतमंद परिवारों को बड़ा सहारा मिलता है। 

उन्होंने आगे कहा कि हम बेटियों के मान-सम्मान, आजीविका और इनके सशक्तिकरण के लिए कोई भी कमी नहीं रखेंगे। मुख्यमंत्री ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारी सरकार का सौभाग्य है कि हमने बेटियों के पक्ष से मेजबान के रूप में बारातियों की मेहमाननवाजी कर इस पुण्य कार्य में सहभागिता की है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारी बेटियों का जीवन हर तरह से खुशहाल और सुरक्षित रहे। ने सामूहिक विवाह-निकाह सम्मेलन के सफल आयोजन-संचालन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों एवं जोड़ों के अभिभावकों, परिजनों को भी बधाई दी।


संबंधित समाचार