होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mandla News : दुखद ! जमीन के टुकड़े के लिए भाई ने कर दी भाई की हत्या, कुल्हाड़ी से किया हमला

Mandla News : दुखद ! जमीन के टुकड़े के लिए भाई ने कर दी भाई की हत्या, कुल्हाड़ी से किया हमला

मंडला : मध्य प्रदेश के मंडला से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां भाई ने अपने ही भाई की जमीन विवाद के चलते कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से ह्त्या कर दी। घटना जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देल्हा की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच पड़ताल शुरू की। 

 लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था

जानकारी के अनुसार, मृतक शिव दयाल जघेला और उसके बड़े भाई रामगुलाम जंघेला के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह यह विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बीच बचाव करने के लिए आई छोटे भाई की पत्नी आशा बाई पर भी आरोपी ने वार कर दिया। खून से लथपथ दोनों को आनन-फानन में सिविल अस्पताल नैनपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने शिव दयाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं आशा बाई का इलाज जारी है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जांच पड़ताल जारी

इधर, घटना की जानकारी देते हे एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना के समय शिवदयाल मक्के के खेत में दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। इस झड़प में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं, लेकिन शिवदयाल को गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। आरोपी भी घायल है। जिसे उपचार के बाद हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की जांच पड़ताल जारी है। 


संबंधित समाचार