होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP की तीनों राज्यसभा सीट पर BJP का कब्ज़ा, महेश केवट ने कहा - कांग्रेस अपनी गलती से हारी

MP की तीनों राज्यसभा सीट पर BJP का कब्ज़ा, महेश केवट ने कहा - कांग्रेस अपनी गलती से हारी

भोपाल : मध्य प्रदेश में कांग्रेस की 1 राज्यसभा सीट पर भी बीजेपी ने आखिरकार कब्ज़ा कर लिया है। सीट को बचाने के लिए कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर लगाया। लेकिन फिर भी सीट पर पार्टी अपना कब्ज़ा बरकरार नहीं रख सकी। जबकि बीजेपी के खाते में एक और सीट आने के चलते पार्टी में खुशी की लहर है। तो वही राज्यसभा जाने को लेकर महेश केवट ने कहा कि रामजी की कृपा हुई है। अब पार्टी जैसा कहेगी वैसा करूँगा। 

बीजेपी में खुशी की लहर 

महेश केवट के सांसद बनने को लेकर पार्टी में जहां खुशियां मनाई जा रही है। तो वही मीनाक्षी नटराजन की हार को लेकर महेश केवट ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने तथ्य छुपाये जिसके कारण वो हारे है। महेश केवट मध्य प्रदेश से केवट, माझी, मल्लाह, रैकवार, भोई समाज के पहले राज्यसभा सांसद है। 

महेश 1995 में बीजेपी में गए थे 

बता दें कि 1984 से आरएसएस से जुड़े रहे हैं. वह 1995 में बीजेपी में गए थे। महेश केवट बीजेपी के जमीनी कार्यकर्ता रहे हैं. वह पार्षद रहे हैं. ओरछा नगर परिषद के उपाध्यक्ष रहे हैं और अब राज्यसभा जा रहे हैं. 52 साल के महेश केवट ओरछा के रहने वाले हैं। 

पत्नी हार गई थी नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव

महेश केवट 2000 से लेकर 2005 तक ओरछा नगर परिषद के उपाध्यक्ष भी रहे। महेश की पत्नी ने ओरछा नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
 


संबंधित समाचार