नागदा : महाशिवरात्रि का पर्व इस साल देशभर में 15 फरवरी को मनाया जायेगा। मंदिरों में जहां भक्तों के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। तो वही नागदा में महाशिवरात्रि मेला 2026 का आयोजन किया गया है। जिसमे शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। मेले का आयोजन मुकेश्वर महादेव मंदिर, चंबल तट, नागदा जं. पर किया गया है। जिसकी शुरुआत 14 फरवरी से होगी।
मेले का समापन 21 फरवरी 2026 को होगा
महाशिवरात्रि मेला में इस बार भजन संध्या, कथा, खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। जिसकी रूपरेखा भी तैयार कर दी गई है। मेले का समापन 21 फरवरी 2026 को होगा। तो वही आयोजन को लेकर समिति ने अधिक से अधिक नागरिकों से मेले में शामिल होकर कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है। नगरवासियों को इस पूरे सप्ताह आध्यात्म, मनोरंजन और खेल गतिविधियों का संगम देखने को मिलेगा।
यहां देखें कार्यक्रम की पूरी डिटेल
14 फरवरी 2026 (प्रातः 11 बजे)
मेले का भव्य शुभारंभ होगा।
रात्रि 8 बजे शर्मा बंधुओं द्वारा शिव भजन की प्रस्तुति दी जाएगी।
15 फरवरी 2026 (रात्रि 8 बजे)
श्री महाशिवरात्रि पर्व पर श्री वीर तेजाजी महाराज की कथा का आयोजन।
16 फरवरी 2026
दोपहर में फूड स्टॉल, रंगोली, मेहंदी, कुश्ती आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। रात्रि 8 बजे बॉलीवुड नाइट ऑर्केस्ट्रा का आयोजन होगा।
17 फरवरी 2026 (सायं 6 बजे)
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता।
18 फरवरी 2026 (रात्रि 8 बजे)
भव्य भजन संध्या।
19 फरवरी 2026 (दोपहर 3 बजे)
महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता।
20 फरवरी 2026 (रात्रि 8 बजे)
भव्य कवि सम्मेलन।
21 फरवरी 2026
दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता (महिला एवं पुरुष)।
रात्रि 8 बजे ‘वॉयस ऑफ नागदा’ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन।