होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MPPSC Exam Dates 2024: बड़ी खबर ! राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा सहित इन 12 एग्जाम की तारीखों में हुआ बदलाव, यह है नई तिथि

MPPSC Exam Dates 2024: बड़ी खबर ! राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा सहित इन 12 एग्जाम की तारीखों में हुआ बदलाव, यह है नई तिथि

एमपी लोक सेवा आयोग ने  एक बार फिर परीक्षा की तारीखों में बदलाव कर  दिया है। हाल ही में आयोग द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य में  पीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के साथ साथ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 की परीक्षा की तारीख बदल दी गई है। बता दें कि पहले एमपी पीएससी प्रीलिम्स परीक्षा (MPPSC Prelims) का आयोजन 28 अप्रैल 2024 को होना था। लेकिन अब MPPSC Prelims 23 जून 2024 को होगी। जिसके लिए एडमिट कार्ड 12 जून 2024 से आयोग की वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in और www.mponline.gov.in पर जारी की जाएगी। 


बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश  लोकसेवा आयोग ने परीक्षा की तारीखों में बदलाव किये है। जिसके चलते राज्य सेवा मुख्य परीक्षा, सहायक प्राध्यापक भर्ती सहित 12 परीक्षाओं की तारीखों में भी बदलाव किये गए है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन किये है। वे आधिकारिक साइट  पर नज़र बनाए रखे। 

यहां देखे परीक्षा की नई तारीख 

सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 – 9 जून 2024 को।

ग्रंथपाल एवं क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा – 9 जून 2024 को।

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 – 23 जून 2024 को।

राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 – 30 जून 2024 को।

सहायक संचालक ग्राम उद्योग हथकरघा 2023 – 14 जुलाई 2024 को।

सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 – 4 अगस्त 2024 को।

खनि अधिकारी अथवा सहायक भौमिकविद 2023 – 25 अगस्त 2024 को।

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 – 9 सितंबर से 14 सितंबर 2024 तक।

खनि निरीक्षक परीक्षा 2023 – 29 सितंबर 2024 को।

राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2024 – 06 अक्टूबर 2024 को।

सहायक अध्यापक परीक्षा 2022 – 17 नवंबर 2024 को।
राज्य पात्रता परीक्षा 2024 – 15 दिसंबर 2024 को।

सहायक पंजीयक परीक्षा – 8 दिसंबर 2024 को।
 


संबंधित समाचार