होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MADHYA PRADESH : सागर के श्रीराम कॉलोनी में नवविवाहिता ने लगायी फासी, पीएम रिपोर्ट में की गयी सुसाइड की पुष्टि

MADHYA PRADESH : सागर के श्रीराम कॉलोनी में नवविवाहिता ने लगायी फासी, पीएम रिपोर्ट में की गयी सुसाइड की पुष्टि

MADHYA PRADESH : मध्य प्रदेश के सागर में गोपालगंज थानाक्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी की घटना जहा एक नवविवाहिता युवती ने लगायी फासी। कटनी की रहने वाली प्रतिष्ठा शर्मा उर्फ ऊर्जा शर्मा  का विवाह सागर के निवासी पुनीत शर्मा से 20 जनवरी 2022 को हुई थी। पुनीत के पिता पूर्व तहसीलदार थे। उनका निधन हो चुका है। वहीं, प्रतिष्ठा की मां धर्मिष्ठा कटनी में टीचर हैं, वहीं पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। धर्मिष्ठा के अनुसार शादी के कुछ दिनों बाद  प्रतिष्ठा के पति पुनीत और उसकी सास दहेज को लेकर प्रतिष्ठा से मारपीट करने लगे। उन्होंने मायके से 20 लाख रुपए लाने के लिए दबाव बनाया। प्रतिशत का पति पुनीत बेरोजगार था वह कुछ काम भी नहीं करता है। नशे में लिप्त आए दिन प्रतिष्ठा के साथ मारपीट करता था। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात प्रतिष्ठा की लाश घर में फंदे पर मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान मिले थे। जिसके बाद परिवारवालों के बयान और पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने महिला के पति पुनीत और उसकी सास के खिलाफ दहेज, हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। वहीं, आरोपी पति को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया हैं। महिला की मां ने आरोप लगाया था कि बेटी के साथ दामाद और उसकी मां मारपीट करते थे। दोनों दहेज में 20 लाख रुपए लाने की मांग करते हुए उसकी पिटाई करते थे। जबकि हमने शादी के वक्त ही उन्हें 20 लाख रुपए नकद दिए थे।गोपालगंज थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि नवविवाहिता के पति पुनीत और सास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच CSP प्रवीण अस्थाना को सौंपी गई है।


संबंधित समाचार