होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR NEWS : हाईकोर्ट बार चुनाव संपन्न, कल होगी मतगणना, 3112 अधिवक्ता ने किया अपने मत का इस्तेमाल

JABALPUR NEWS : हाईकोर्ट बार चुनाव संपन्न, कल होगी मतगणना, 3112 अधिवक्ता ने किया अपने मत का इस्तेमाल

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट में बार चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया है। सुबह 10:30 बजे शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चली। इस दौरान कुल 3,112 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जिसके नतीजे कल यानि की 18 अगस्त को जारी किए जाएंगे। 

65 बूथ बनाए गए 

चुनाव के लिए  65 बूथ बनाए गए थे। जिसमे चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त, जेड.एम. शाह, जेपी अग्रवाल और अमृत कौर रूपराह को पर्यवेक्षक बनाया गया था। जिनकी देखरेख में मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी हुई। 

अधिवक्ताओं में खासा उत्साह

चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ता मैदान में हैं। इस बार महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने के लिए विशेष आरक्षण का प्रावधान भी किया गया है। ऐसे में इस बार चुनाव को लेकर हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।

निगरानी में मतगणना

18 अगस्त को होने वाली मतगणना जिला एवं सत्र न्यायाधीश की निगरानी में की जाएगी। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले अध्यक्ष और सचिव पद के मतों की गिनती की जाएगी। इसके बाद अन्य पदों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। नई कार्यकारिणी को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्सुकता बनी हुई है।
 


संबंधित समाचार