होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Congress : मध्यप्रदेश कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूची बवाल, अब कांग्रेसियों ने कराया मुंडन

MP Congress : मध्यप्रदेश कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूची बवाल, अब कांग्रेसियों ने कराया मुंडन

MP Congress : मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने जब से नए जिलाध्यक्षों की तैनाती की है, तब से ही प्रदेश के कई जिलों में सूची का विरोध देखा जा रहा है। कई जिलों के कांग्रेसी नेता नए जिलाध्यक्ष की तैनाती का विरोध कर रहे है। राजधानी भोपाल से लेकर उज्जैन, जबलपुर समेत कई जिलों में कांग्रेसियों का हंगामा जारी है। कहीं पुतला फूंका जा रहा है तो कहीं इस्तीफा देने की बात कही जा रही है। 

बीते दिनों भोपाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोनू सक्सेना ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर खून से राहुल, खरगे और प्रियंका को एक पत्र लिखकर न्याय की मांग की थी, और अब कुछ नेताओं ने तो मुंडन कराकर अपना विरोध दर्ज कराया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नर्मदा नदी के किनारे मुंडन कर पार्टी नेतृत्व के फैसले का विरोध जताया है। नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिन लोगों ने पार्टी के खिलाफ काम किया, उन्हीं को जिम्मेदारी सौंप दी गई। यह फैसला उनका अपमान है, जो सालों से पार्टी से जुड़े हैं।

दिल्ली भेजेंगे खून 

कांग्रेसी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि पार्टी संगठन ने उनकी मांग पर अमल नहीं किया तो वे दिल्ली जाकर अपने शरीर से एक बोतल खून निकालकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपेंगे। सबसे ज्यादा नाराजगी जबलपुर के नए शहर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा को लेकर है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि सौरभ पहले जेडीयू में थे और उस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का पुतला जलाया था। अब ऐसे व्यक्ति को शहर अध्यक्ष बनाना कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ है।

कांग्रेसियों ने कराया मुंडन

जबलपुर कांग्रेस नेता विजय कांडा और राजेंद्र चौधरी ने ​नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के विरोध में अपना सिर मुंडवाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस के लिए चिंताजनक माना जा रहा है। क्योंकि पार्टी मध्यप्रदेश में अपनी खोई हुई जमीन को दोबारा पाने की कोशिश में लगी है। लेकिन ऐसे में पार्टी के आपसी विवाद पार्टी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।


संबंधित समाचार