उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का अनोखा श्रृंगार इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह भगवान शिव का श्रृंगार कीमती गहनों, फूल मालों से नही बल्कि 1 करोड़ 31 लाख रुपए के नोटों से किया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त
खास बात यह है कि यह शृंगार असली नोटों से किया गया है। मंदिर में भगवान की मुकुट-माला और लड़ियां भी नोटों से बनाई गई है। जिसके दर्शन के लिए लोग देश दुनियाभर से पहुंच रहे है। बता दें कि महाशिवरात्रि के बाद हर साल मंदिर में मेला लगता है। जहां महादेव को नोटों से सजाया जाता है।
सजावट में लगे 48 घंटे
इधर, सजावट को लेकर मंदिर के पुजारी ने बताया कि नोटों की माला, मुकुट और लड़ियां बनाने में सात कलाकारों की टीम को करीब तीन दिन लगे. कलाकारों द्वारा करेंसी नोटों से की गई इस आकर्षक सजावट से मंदिर को शानदार लुक दिया है. नोटों से बनी यह सजावट इतनी आकर्षक है कि लोग दूर-दूर से आ रहे हैं. इस सजावट को पूरा करने में लगभग 48 घंटे लगे है।
26 फरवरी तक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
बता दें कि मंदिर में हर साल महाशिवरात्रि के बाद मेला लगता है। इस साल भी मेले का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत 14 फरवरी से हुई है और समापन 28 फरवरी को होगा। इस दौरान भक्त 26 फरवरी तक भगवान के यह अद्भुत दर्शन कर सकेंगे।