होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 2026: चौथे दिन बजट पर बहस, प्रश्नकाल में मंत्रियों से होंगे तीखे सवाल...

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 2026: चौथे दिन बजट पर बहस, प्रश्नकाल में मंत्रियों से होंगे तीखे सवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सदन में आज से राज्य सरकार के बजट पर विस्तृत चर्चा शुरू होगी। विपक्ष द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी है, वहीं सत्ता पक्ष अपनी नीतियों और योजनाओं का बचाव करेगा।

प्रश्नकाल में इन मंत्रियों से पूछे जाएंगे सवाल:

सत्र के दौरान प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे। विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय होगी।

सदन पटल पर रखे जाएंगे महत्वपूर्ण पत्र:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन के पटल पर विभिन्न पत्र और प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

ध्यानाकर्षण और याचिकाओं की प्रस्तुति:

विधायक सुनील सोनी और अंबिका मरकाम सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे। वहीं विधायक कुंवर सिंह निषाद और सुशांत शुक्ला याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे।

सभापति प्रस्तुत करेंगे प्रतिवेदन:

सभापति विक्रम उसेंडी द्वारा सदन में प्रतिवेदन की प्रस्तुति की जाएगी। इसके साथ ही समितियों के निर्वाचन का प्रस्ताव देंगे, वित्त मंत्री ओपी चौधरी अलग-अलग विधानसभा समितियों के निर्वाचन संबंधी प्रस्ताव भी सदन में प्रस्तुत करेंगे। इससे आगामी कार्यवाही और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को गति मिलेगी।

क्या रहेगा आज का मुख्य एजेंडा?

बजट 2026-27 पर प्रारंभिक चर्चा में विभागीय कार्यों पर सवाल-जवाब होगा, ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर बहस होगी, इसके साथ ही समितियों के गठन की प्रक्रिया शामिल है। राजनीतिक दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है।


संबंधित समाचार