Morning Breaking: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा कार्यक्रम, BJP कार्यालय में आज लगेगा सहयोग केंद्र, होली से पहले निकाय कर्मियों का वेतन भुगतान.
मुख्यमंत्री करेंगे दौरा कार्यक्रम:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दौरा कार्यक्रम करेंगे, और राजधानी रायपुर में ही रहेंगे. सीएम साय सुबह 11:55 पर नवीन मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, 1 बजे तक वह नए मुख्यमंत्री निवास में रहेंगे. जिसके बाद 01:10 पर विधानसभा सत्र में शामिल होंगे. बता दें कि इस दौरान साय शाम 05:30 बजे तक विधानसभा में ही रहेंगे.
BJP कार्यालय में आज लगेगा सहयोग केंद्र:
प्रदेश के BJP कार्यालय में आज सहयोग केंद्र लगेगा. जहां पर मंत्री राजेश अग्रवाल समस्याओं का निराकरण करेंगे. और आम जनता व कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण होगा. इस सहयोग केंद्र का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में किया जाएगा.
निकाय कर्मियों को होली से पहले वेतन भुगतान:
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पहले निकायों को 62.85 करोड़ रुपये जारी की हैं, जिसके तहत होली से पहले हजारों निकाय कर्मियों का वेतन भुगतान किया जाएगा. वेतन भुगतान के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का विशेष आबंटन किया गया है. नियमित मासिक चुंगी क्षतिपूर्ति के 11.14 करोड़ रुपये भी जारी किए गए हैं. इसके साथ ही फरवरी 2026 तक लंबित वेतन के आधार पर निकायों को राशि वितरित किया जाएगा.