होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BARWANI NEWS: लोकायुक्त की धरपकड़ कार्रवाई, 5 हजार की रिश्वत लेते BRC और सब इंजीनियर को किया गिरफ्तार, जानें मामला

BARWANI NEWS: लोकायुक्त की धरपकड़ कार्रवाई, 5 हजार की रिश्वत लेते BRC और सब इंजीनियर को किया गिरफ्तार, जानें मामला

बड़वानी : मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरों के खिलाफ लोकायुक्त की धरपकड़ कार्रवाई जारी है। ताजा मामला बड़वानी से सामने आया है। जहां लोकायुक्त की टीम ने बीआरसी और सब इंजीनियर को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। फरयादी की शिकायत पर लोकयुक्त इंदौर में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 

इस काम के लिए मांगी थी घूस 

दरअसल, शिक्षक जितेंद्र सोनी ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि बीआरसी महेंद्र सिंह राठौर और संबंधित सब इंजीनियर ने उनसे 5 हजार की रिश्वत की मांग की थी। फरयादी ने बताया कि स्कूल में बालिका शौचालय निर्माण के लिए 20 हजार रुपये स्वीकृत हुए थे। ऐसे में  बीआरसी और सब इंजीनियर ने उनसे कहा कि वे 15 हजार रुपये में काम पूरा कर लें। शेष 5 हजार रुपये में से 2-2 हजार रुपये उन्हें (बीआरसी और सब इंजीनियर) और 1 हजार रुपये बड़वानी में देने की मांग की गई थी। 

आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोरों को पकड़ने के लिए प्लान बनाया। इस दौरान जब शिक्षक जितेंद्र सोनी बुधवार को राजपुर स्थित बीआरसी के घर के पास एक एटीएम पर 5 हजार रुपये देने के लिए भेजा। इस दौरान जैसे ही बीआरसी महेंद्र सिंह राठौर ने रिश्वत की रकम ली, लोकायुक्त टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल, लोकायुक्त द्वारा इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 


संबंधित समाचार