होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : इंदौर में बड़ा हादसा ! EV चार्जिंग के दौरान घर में लगी आग, 8 की मौत, CM ने जताया शोक

INDORE NEWS : इंदौर में बड़ा हादसा ! EV चार्जिंग के दौरान घर में लगी आग, 8 की मौत, CM ने जताया शोक

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां घर के बाहर खड़ी एक इलेक्ट्रिक गाड़ी में चार्जिंग के दौरान आग लगने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा बृजेश्वरी एनेक्स रिहायशी इलाके में स्थित एक घर में हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तो वही घटना पर सीएम मोहन ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

अग्निकांड पर CM यादव ने जताया दुख

इंदौर में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त कर दिवंगत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही सीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मृतकों में 3 बच्चें भी शामिल 

बता दें कि इस दुखद घटना में 8 लोगों की मौत हुई है. जिसमे तीन बच्चे भी शामिल हैं। जिनकी पुष्टि पुलिस ने तनय उम्र 8 साल, छोटू उम्र 22 साल और राशि उम्र 10 साल के रूप में की है। तो वही इस हादसे में 2 पुरुष जिसमें घर का मालिक मनोज पुगलिया उम्र 65 साल और उनके साले विजय सेठिया उम्र 65 साल की भी मौत हो गई है। मृतकों में 3 महिलाएं भी हैं, जिनके नाम बहू सिमरन, साली सुमन और टीनू हैं।

ऐसे हुआ हादसा 

हादसा सुबह करीब 4 बजे के आस पास हुआ। बताया जा रहा है कि घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी। तभी चार्जिंग पॉइंट में धमाका हो गया। इसके बाद आग गाड़ी से घर तक फैल गई। घर के अंदर 10 से ज़्यादा गैस सिलेंडर भी रखे थे, जिनमें से कुछ में धमाका हो गया। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है। यह पूरी घटना  तिलक नगर थाना क्षेत्र का है।

परिवार के साथ मेहमान भी हुए हादसे का शिकार

इधर, हादसे की सूचना पर बुधवार सुबह कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। हादसे के दौरान घर पर परिवार के साथ मेहमान भी मौजूद थे। जो इस हादसे का शिकार हो गए। हादसा इंदौर के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर में स्थित एक घर में हुआ।

 

 


संबंधित समाचार