होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : जबलपुर के बरगी नहर में डूबने से आदिवासी बुजुर्ग की हुई मौत, फ्लाईओवर से नीचे गिरकर एक युवक की गई जान

MP NEWS : जबलपुर के बरगी नहर में डूबने से आदिवासी बुजुर्ग की हुई मौत, फ्लाईओवर से नीचे गिरकर एक युवक की गई जान

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी नहर में डूबने से एक आदिवासी बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग बकरी चराने के दौरान नहर में पानी पीने  उतरा था। जहां वो हादसे का शिकार हो गया। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

बुजुर्ग बकरी चराने  गया था 

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग भंगी लाल गौड़ रोज की तरह बकरी चराने के लिए नहर के पास गया था। जहां पानी पीने के दौरान वो पानी में गिर गया और डूबने की वजह से उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है। 

युवक चंचला बाई कॉलेज वाली लाइन की ओर फ्लाईओवर पर था 

दूसरी घटना जबलपुर के रानीताल पेट्रोल पंप और हनुमान मंदिर के बीच फ्लाईओवर की है। जहां से गिरने की वजह से एक युवक की मौत हो गई। हालांकि हादसे के बाद राहगीर तुरंत युवक को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक युवक की पहचान में जुटी पुलिस 

डॉक्टरों का कहना है कि उचाई से गिरने की वजह से युवक के सिर पर गंभीर चोट लग गई। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। घटना जबलपुर के थाना लॉर्ड गंज क्षेत्र की है। वही पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 
 


संबंधित समाचार