होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Lok Sabha Election : लोकतंत्र के महापर्व में लिया हिस्सा, शादी के जोड़े पहनकर डाला वोट, देखें वीडियो...

Lok Sabha Election : लोकतंत्र के महापर्व में लिया हिस्सा, शादी के जोड़े पहनकर डाला वोट, देखें वीडियो...

बीजापुर। Lok Sabha Election 2024 :  बस्तर लोकसभा के पहले चरण के मतदान के लिए आज कई तस्वीरें सामने आयी।  कहीं लाइन में लगकर मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते दिखे तो कहीं नेताओं ने अपना वोट डाला। इससे काफी अलग तस्वीर सामने आयी है जहां दूल्हा और दुल्हन शादी के जोड़े में वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे थे।  लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाते हुए दोनों ही नवदम्पत्ति ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  


Lok Sabha Election 2024 : यह तस्वीर बीजापुर के बूथ क्र 166 आदर्श बूथ से आयी है जहाँ दोनों दूल्हा डेविड चंद्रगिरि और दुल्हन मंजुला 18 वर्ष के हैं जो कि बीजापुर के डारापारा निवासी हैं।  शादी के बंधन में बढ़ते हुए भी लोकतंत्र के इस महापर्व में दोनों शामिल होते हुए कहा की वोट डालकर बहुत अच्छा लग रहा है। हम अपनी सरकार चुनने में भागिदार बनने के उद्देश्य से वोट डालने पहुंचे हैं।  एक तरह बस्तर लोकसभा में लोग नक्सलियों के डरते हुए कही वोट ही नहीं दिया गया तो दूसरी तरफ ऐसी तस्वीर समाज और लोकतंत्र को मजबूत करने में सहभागिता दे रही है।  


संबंधित समाचार