दुर्ग। live concert : भिलाई में लाइव Concert के दौरान सिंगर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) की बदत्तमीजी देखने को मिली है। इस दौरान सिंगर ने वीडियो बना रहे फैन के हाथ में माइक से मारा और फिर मोबाइल छीनकर फेंक दिया सिंगर आदित्य नारायण की इस हरकत से फ़ैन्स में काफी नाराजगी देखने को मिली है। अब फोन फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा है, अब लोग इस वीडियो पर तरह - तरह की प्रक्रिया देकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।
read more : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, परिजनों को कॉल कर कहा-
इसके पहले इंडिगो एयरलाइंस के इम्प्लॉई के साथ भिड़े :
live concert : इस करतूत के पहले भी सिंगर आदित्य नारायण ने छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के इम्प्लॉई के साथ बदतमीजी की थी जिसके बाद घटना का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में देखा गया था कि आदित्य इम्प्लॉई को धमकी दे रहे हैं कि ‘तेरे कपड़े नहीं उतरवा दिए तो नाम आदित्य नहीं.’ बहस के बीच यात्रियों और दूसरे एयरलाइंस के कर्मचारियों की भीड़ लग गई थी जैसे-तैसे आदित्य को समझाकर प्लेन में बैठाया गया था। जानकारी के अनुसार, विमान में सवार होने से पहले बोर्डिंग पास और लगेज को लेकर आदित्य एयरलाइंस के इम्प्लॉई से भिड़े थे. कर्मचारी का कहना था कि आदित्य के पास तय सीमा से ज्यादा लगेज था। जब रोका गया तो वे कर्मचारियों से बहस करने लगे थे।