होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BREAKING NEWS : भूकंप से दहला बड़वानी का मोहिपुरा, रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता की गई दर्ज, दहशत में ग्रामीण

BREAKING NEWS : भूकंप से दहला बड़वानी का मोहिपुरा, रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता की गई दर्ज, दहशत में ग्रामीण

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी के मोहिपुरा की धरती आज सुबह भूकंप के झटकों से दहल गई। यह झटके 12 बजकर 48 मीनट पर महसूस किए गए हैं।  इस दौरान रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। करीब 2 मिनट तक भूकंप से मध्यप्रदेश की धरती काँपी। लेकिन इस दौरान जान-माल को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। 

ग्रामीणों में दहशत

झटके महसूस होते ही सो रहे ग्रामीण घरों से बाहर भाग आए। उन्होंने घरों में रखे बर्तन, फर्नीचर व पंखों को हिलते देखा। सेंधवा के विविध इलाकों में भी हल्का कंपन महसूस किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ।

इंदिरा सागर पावर स्टेशन में दर्ज हुआ भूकंप

इधर, बड़वानी जिले में भूकंप केंद्र ने तीव्रता की पुष्टि की। वही मामले को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है। यह कंपन इंदिरा सागर पावर स्टेशन के भूकंप वैधशाला मैं दर्ज हुआ है।


संबंधित समाचार