होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ganj Basoda: गंज बासौदा में देर रात तक खुल रही शराब दुकानें, उठे सवाल

Ganj Basoda: गंज बासौदा में देर रात तक खुल रही शराब दुकानें, उठे सवाल

अनुज श्रीवास्तव, गंजबासौदा: गंज बासौदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर में आबकारी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। निर्धारित समय के बाद भी देर रात तक शराब की दुकानें खुली रहने की शिकायतें मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आबकारी विभाग के अधिकारी मौन हैं। विदिशा जिले के गंज बासौदा में शराब दुकानों के संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शासन ने शराब बिक्री के लिए समय सीमा तय की है, लेकिन यहां कई जगहों पर देर रात तक बिक्री जारी है। 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रात 11 बजे के बाद भी दुकानों के शटर आधे खुले रहते हैं और पीछे के गेट से शराब बेची जाती है। इससे असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है और आम लोगों को परेशानी हो रही है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि गंज बासौदा आबकारी कार्यालय के पास स्थित कलारी में ही 24 घंटे शराब बिकने का आरोप है। लोगों का कहना है कि आबकारी ठेकेदार को विभाग का कोई खौफ नहीं है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि आबकारी विभाग सख्ती से नियमों का पालन कराए तो देर रात तक होने वाली शराब बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

फिलहाल निगाहें आबकारी विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि विभागीय ढिलाई के कारण कुछ ठेकेदार नियमों की परवाह किए बिना काम कर रहे हैं। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अधिकारी इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेते हैं और नियमों के उल्लंघन पर क्या कदम उठाते हैं।


संबंधित समाचार