होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Katni News: कटनी में डॉक्टरों के सामने वार्ड बॉय और स्वीपर ने किया उपचार, मौत

Katni News: कटनी में डॉक्टरों के सामने वार्ड बॉय और स्वीपर ने किया उपचार, मौत

योगेश खरे, कटनी: जिले में लगातार बढ़ रहे चाकू बाजी की घटना के बीच एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के मंगल नगर में  एक युवक ने मामूली विवाद पर दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया रास्ते में युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कन्हैया गौड़ ने आरोपी रितेश यादव को महिलाओं के सामने कथित रूप से गाली-गलौज करने से रोका था। इसी बात से नाराज होकर रितेश यादव ने चाकू निकालकर कन्हैया पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। इस घटना ने एक बार फिर जिले की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

वहीं, इस मामले में जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि घायल युवक का प्राथमिक उपचार डॉक्टरों के बजाय अस्पताल के वार्ड बॉय और स्वीपर द्वारा किया गया। वार्ड बॉय और स्वीपर ने घायल को टांके लगाते हुए कथित तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसने अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल रंगनाथ नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


संबंधित समाचार