इंदौर : इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में 3 नन्हे बब्बर शेरों के आगमन से चिड़ियाघर की रौनक दोगुनी हो गई है। शेरनी मेघा ने करीब एक हफ्ते पहले 3 शावकों को जन्म दिया है। जो की पूरी तरफ से स्वस्थ है। बताया जा रहा है कि शेरनी मेघा सातवीं बार मां बनी है। जिसके चलते जू में शेरों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
नन्हे बब्बर शेरों के पिता 17 साल के शेर ‘आकाश’
फ़िलहाल डॉक्टरों की टीम ने माता और उनके तीनों शावकों को अलग बाड़े में रखा है। जिनपर विशेष निगरानी की जा रही है। बता दें कि इन नन्हे बब्बर शेरों के पिता 17 साल के शेर ‘आकाश’ हैं। शेरों का यह सफल प्रजनन चिड़ियाघर के संरक्षण प्रयासों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
जेंडर पहचान के बाद रखे जाएंगे नाम
इधर, नए शावकों के जन्म के बाद इंदौर चिड़ियाघर में अब बिग कैट की संख्या बढ़कर 13 शेर, 10 बाघ और 4 तेंदुए हो गई है। फ़िलहाल तीनों शावकों को अगले दो महीने आइसोलेशन में रखा जाएगा। इसके बाद जेंडर की पहचान होने के बाद नाम रखे जाएंगे।