होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BOLLYWOOD BREAKING : BOX OFFICE पर फ्लॉप लाल सिंह चड्ढा, अब OTT पर हुई रिलीज

BOLLYWOOD BREAKING : BOX OFFICE पर फ्लॉप लाल सिंह चड्ढा, अब OTT पर हुई रिलीज

MUMBAI : आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बायकॉट ट्रेंड का शिकार हुई थी। लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने का कारण था, लोगों में मन आमिर और करीना को लेकर हेट, जिस वजह से 180 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपए की कमाई की है। लाल सिंह चड्ढा को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। इसमें आमिर के अलावा करीना कपूर और मोना सिंह भी हैं। ये फिल्म टॉम हैंक स्टारर हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। आमिर ने इस फिल्म के जरिए 4 साल बाद वापसी की है। उनकी पिछली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान थी, जो कि 2018 में रिलीज हुई थी। जब नेटफ्लिक्स ने पोस्ट शेयर कर लिखा, अपने पॉपकॉर्न और गोलगप्पे तैयार कर लीजिए क्योंकि लाल सिंह चड्ढा अब रिलीज हो गई है। उसके बाद से ही लोग इसका मजाक उड़ा रहे हैं और कह रहे हैं कि 6 महीने हो गए क्या? दरअसल फिल्म की रिलीज के समय आमिर ने कहा था कि ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के 6 महीने बाद OTT पर रिलीज की जाएगी। जबकि अभी मात्र 2 महीने ही हुए हैं.


संबंधित समाचार