होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Kumhari Flyover Accident : कंपनी की लापरवाही ने छिनी बच्ची से उसके माता पिता का साया, मासूम लड़ रही जिंदगी से जंग, दुर्ग जिले मे कुम्हारी फ्लाईओवर पर खतरनाक एक्सीडेंट

Kumhari Flyover Accident : कंपनी की लापरवाही ने छिनी बच्ची से उसके माता पिता का साया, मासूम लड़ रही जिंदगी से जंग, दुर्ग जिले मे कुम्हारी फ्लाईओवर पर खतरनाक एक्सीडेंट

Kumhari Flyover Accident : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कुम्हारी फ्लाईओवर मे  भयानक एक्सीडेंट हुआ है । जिसमे बाइक सवार पति-पत्नी की घटनास्थल पर मौत हो गई उनकी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही। दरअसल ये घटना दुर्ग जिले कुम्हारी में निर्माणाधीन ओवरब्रिज की है ।

READ MORE : रेलवे ने जारी किया वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल शनिवार से शुरू हो जाएगी बुकिंग, राजनांदगांव में भी दिया स्टॉपेज

कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है। बढ़ते ट्रैफिक के कारण ब्रिज के एक साइड को हल्के वाहनों के लिए खोला गया है और दूसरे साइड में काम चल रहा है। निर्माण कंपनी ने निर्माणाधीन दूसरी रोड में वाहन जाने से रोकने के लिए बेरिकेड्स नहीं लगाए हैं। रात में बाइक सवार ब्रिज की रॉन्ग साइड वाली रोड में चढ़ गए। अचानक 48 नंबर पिलर के बाद ब्रिज खत्म हो गया और बाइक चालक सीधे नीचे जा गिरे। हादसे के बाद बाइक चालक 48 नंबर पिलर में ही अटक गया। उसकी पत्नी और बेटी नीचे जा गिरे। दुर्घटना में पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। बाइक सवार के ब्रिज से नीचे गिरने के कुछ देर बात ही एक कार तेजी से आई और उसी जगह नीचे सड़क पर जा गिरी।

READ MORE : मध्य प्रदेश में आज केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे मोहनिया टनल का लोकार्पण, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रहेंगे मौजूद

कार का एयर बैग खुल गया  जिस कारन ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ। उसे मामूली चोटें आई हैं। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। कुम्हारी पुलिस के मुताबिक ब्रिज अभी अधूरा है। इसके बाद भी वहां न तो कोई बैरिकेड्स लगाए गए हैं और न डायवर्सन किया गया है। इससे लोग अधूरे ब्रिज में जा रहे हैं। ठंड में कोहरे के चलते अधूरा ब्रिज दिखाई नहीं दे रहा और हादसे बढ़ रहे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार मृत आजूराम देवांगन अपनी पत्नी निर्मला देवांगन और बेटी के साथ भिलाई से शादी समारोह में शामिल होकर शुक्रवार रात को रायपुर जा रहे थे। तभी कुम्हारी फ्लाईओवर पर ये हादसा हो गया है। घटना में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक आजूराम देवांगन रायपुर के चंगोरा भाटा इलाके में रहते थे। वे सब्जी के व्यवसाय से जुड़े थे।  

latest news Videos यहां देखें:

 


संबंधित समाचार